भारत के बढ़ते कदम
भारत उन्नति के पथ पर
एक अच्छे नागरिक के लिए इससे बढ़कर क्या खुशी का समाचार हो सकता है कि उसका देश संसार के महान देशों में से एक बन गया है|
यह समाचार मैं अपने देश के हर वासी तक पहुंचाना चाहता हूं कि भारत अब उन्नति के पथ पर है तथा सफलता के चरम शिखर तक पहुंच चुका है|
भारत की इस उपलब्धि के लिए भारत के कुछ उच्च कोटि के नियमों तथा होनहार लोगों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता|
पिछले कुछ वर्षों पहले भारत सरकार का राज को लगभग खाली था तथा विदेशी मुद्रा का अभाव तथा बढ़ते जनों के भागने न केवल सरकार में समस्त देशवासियों की नींद हराम कर रखी थी|
किंतु आज भारत के पास अर्थात धन के साथ-साथ विदेशी मुद्रा का बहुत बड़ा भंडार है यहां तक कि अमेरिका जैसे अमीर देश भी अपना निवेश भारत के बाजारों में करने की इच्छा प्रकट कर रहे हैं|
मेडिकल साइंस में भारत किसी विकसित देश से कम नहीं यहां पर शहरों में बड़े बड़े अस्पताल खोले गए हैं जिनमें पढ़े-लिखे डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है मजेदार बात तो यह है कि आज भी भारत में सबसे सस्ता मेडिकल ट्रीटमेंट है इसीलिए यूरोप इलाज के लिए भारत में आ रहे हैं भारत की दवाइयां बनाने वाली कंपनियां जैसे कि रैनबैक्सी, सिपला आदि आज दुनिया की किसी भी कंपनी से कम नहीं|
सर्वप्रथम भारत में सन 1948 में स्थापित किया गया सन 1955 ईस्वी में परमाणु रिएक्टर का निर्माण किया गया|
श्रीमती इंदिरा गांधी के समय सन 1974 में राजस्थान में पोखरण नामक स्थान पर प्रथम भूमिगत विस्फोट कर भारत ने संसार को हैरान कर दिया|
भारत ने 1975 में आर्यभट्ट उपग्रह को सफलतापूर्वक आकाश में छोड़ा तथा फिर 1979 में भास्कर का सफल परीक्षण करने के बाद रोहिणी नामक उपग्रह कक्षा में स्थापित किया|
भारत पहले ही 1965 में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार चुका है कारगिल की लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई|
भारत के प्रधानमंत्री तथा उनके नेतृत्व में मंत्री गणों के प्रयासों के कारण भारत आज प्रगति के पथ पर सबसे आगे हैं और हमें आशा है कि जल्द ही भारत इस संसार में सबसे ताकतवर अमीर देश बन जाएगा
कोई टिप्पणी नहीं:
Please be descriptive & only post comments that add some value to this post. Any non relevant content strictly prohibited. If you do So, Your Email Address will got permanently suspended.